झाड़ू के चमत्कारी टोटके जो करेंगे आपको मालामाल

झाड़ू के चमत्कारी टोटके जो करेंगे आपको मालामाल  ,” एक झाडू जो हमारे घरों में साफ-सफाई करने के लिए काम में ली जाती है ये बात तो  सभी जानते है लेकिन झाडू से वास्तु दोष भी दूर होते है, ये बात कम ही लोग जानते है । जिनका प्रभाव हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है।

अगर हमारे द्वारा झाडू के मान सम्मान में कमी होती है तो इसका असर निश्चित ही हमारे जीवन, और हमारी कमाई पर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।इसके साथ ही झाडू से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। झाडू का नियमित रूप से प्रयोग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए।लेकिन इन सब बातों का ध्यान कैसे रखा जाए ये भी अपने आप में एक अहम सवाल है। और ऐसा क्या करे कि इसका बुरा असर हमारी लाइफ पर ना पड़े।तो चलिए ये भी बताते है आपको।

झाड़ू के चमत्कारी टोटके जो करेंगे आपको मालामाल

 खुलें में ना रखें झाडू-

घर में खुले स्थान पर झाडू रखना एक अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।

 कमरें में झाडू कभी ना रखे-

भोजन करने वाले कमरे में झाडू कभी भी ना रखे, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही आपकों स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

 दरवाजे के सामने झाडू रखना –

यदि आप घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाडू रखते है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए।

झाडू से जुड़े कुछ अपशकुन-

पहला अपशकुन

अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाडू लगा रहा है तो समझना चाहिए कि अनचाहा मेहमान आपके घर में आने वाला है।

दूसरा अपशकुन

सूर्यास्त के बाद घर में झाडू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।

तीसरा अपशकुन

झाडू पर गलती से भी किसी भी व्यक्ति का पैर नही रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह एक अपशकुन है।

चौथा अपशकुन

कभी भी गाय और अन्य किसी भी दुसरें जानवर को झाडू से नही मारना चाहिए। यह भी एक बेहद बड़ा अपशकुन माना गया है।

पांचवाँ अपशकुन

कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरन्त बाद घर में झाडू नही लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

छठा अपशकुन

झाडू को कभी भी खड़ी करके नही रखना चाहिए। यह भी एक अपशकुन माना जाता है।

सातवां अपशकुन

हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाडू लेकर ही घर के अन्दर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।

आठवां अपशकुन

झाडू बुहारने के बाद हमेशा साफ करके रखें। झाडू कभी भी गीली नहीं छोड़नी चाहिए।

नवां अपशकुन

बहुत समय से उपयोग हो रही झाडू को घर में नही रखना चाहिए। यह भी एक बेहद बड़ा अपशकुन होता है।

दसवां अपशकुन

जब भी नई झाडू उपयोग में लानी हो तो, शनिवार को ही उपयोग करें।   

Leave a comment