पति पत्नी में अनबन

पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभार इतना बदतर हो जाता है और फिर तू-तू-मैं-मैं के अलावा लाइफ में कुछ और नजर नहीं आता। कई बार पति-पत्नी इसे सुलझाना चाहते तो हैं, लेकिन एक-दूसरे को सुनना ही नहीं चाहते। कुछ लोग इस खटपट या अनबन को सुलझाने के लिए टोटकों का सहारा लेते हैं। लेकिन वे इन उपायों पर यकीन जरूर करते हैं। आइए, जानें आपसी अनबन को दूर करने के लिए लोग कैसे-कैसे टोटकों का सहारा लेते हैं।

(1) रिश्तों में बेहद खटास आ जाने पर कुछ लोग जो उपाय करते हैं, उनमें यह भी शामिल है। लाल स्याही से पति का नाम लिखें और ‘हं हनुमंते नम:’ का 21 बार जाप करते हुए उस पत्र को घर के किसी कोने में रखें। कहते हैं, ऐसा करने से आपसी कलह का निवारण होता है।

(2) न चाहते हुए भी आपसी कलह हो रहा हो तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं पांच छोटे नारियल ले लें और क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। अब इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने लगती है।

पति-पत्नी में अनबन होना आम बात है क्योंकि जहां प्रेम होता है वहीं तकरार भी होती है। लेकिन कभी-कभी यह छोटी सी तकरार बढ़ा रूप ले लेती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव अधिक हो जाता है और कई बार इसका परिणाम पति-पत्नी के रिश्ते को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए नीचे एक मंत्र दिया गया है। यदि इसका विधि-विधान से जप किया जाए तो पति-पत्नी के बीच कभी अनबन नहीं होती साथ ही प्रेम और प्रगाढ़ होता जाता है।

मंत्र
अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समंजनम्।
अंत: कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नौ सहासति।।

जप विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर एकांत स्थान पर कुश का आसन लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब सामने मां पार्वती का चित्र स्थापित कर उसका पूजन करें। इसके बाद इस मंत्र का यथाशक्ति या कम से कम 21 बार जप करें। कुछ ही दिनों में आपको इस मंत्र का असर दिखने लगेगा। अगर किसी कारणवश आप इस मंत्र का जप नहीं कर सकते तो यह जप किसी ब्राह्मण द्वारा भी करवाया जा सकता है।

पति-पत्नी की किच-किच को दूर करने के 6 अचूक

घर में किचिन है तो बर्तन भी होंगे, और बर्तन आपस में टकराएंगे तो आवाज भी होगी। इसी तरह घर में रहने वाले पति-पत्नी की बीच की दशा होती है। क्योकि हर व्यक्ति के विचार अलग-अलग होते हैं। ऐसे में कुछ दंपत्ति तो सामंजस्य बना लेते हैं, लेकिन कुछ दंपत्तियों के घर रोज किच-किच का आलम रहता है।

ऐसे में यहां कुछ आसान उपाय हैं जिन्हें आजमाकर इस दुविधा को दूर किया जा सकता है।

– गृहणियों को घर में बाल खुले नहीं रखना चाहिए। ऐसे में आपके घर की शांति भंग होती है और सौभाग्य भी दूर चला जाता है।

– यदि घर में सुख शांति बिगड़ रही हो तो रोज शाम को तेल का दीपक जलाएं, दीपक जलाते समय थोड़ा सा कपूर तिल के तेल में डाल दें।

– गेंदे के फूल पर कुमकुम लगाकर इसे किसी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के सामने रखने से पति-पत्नी के बीच का आपसी अनबन दूर होने लगता है।

– न चाहते हुए भी आपसी कलह हो रहा हो तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं पांच छोटे नारियल ले लें और क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। अब इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने लगती है।

– रिश्तों में बेहद खटास आ जाने पर कुछ लोग जो उपाय करते हैं, उनमें यह भी शामिल है। लाल स्याही से पति का नाम लिखें और ‘हं हनुमंते नम:’ का 21 बार जाप करते हुए उस पत्र को घर के किसी कोने में रखें। कहते हैं, ऐसा करने से आपसी कलह का निवारण होता है।

 

– सूर्योदय से पहले स्नान कर लें, इसके बाद किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और इस मंत्र का जाप करें।