पति पत्नी में अनबन

पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभार इतना बदतर हो जाता है और फिर तू-तू-मैं-मैं के अलावा लाइफ में कुछ और नजर नहीं आता। कई बार पति-पत्नी इसे सुलझाना चाहते तो हैं, लेकिन एक-दूसरे को सुनना ही नहीं चाहते। कुछ लोग इस खटपट या अनबन को सुलझाने के लिए टोटकों का सहारा लेते हैं। लेकिन वे इन उपायों पर यकीन जरूर करते हैं। आइए, जानें आपसी अनबन को दूर करने के लिए लोग कैसे-कैसे टोटकों का सहारा लेते हैं।

(1) रिश्तों में बेहद खटास आ जाने पर कुछ लोग जो उपाय करते हैं, उनमें यह भी शामिल है। लाल स्याही से पति का नाम लिखें और ‘हं हनुमंते नम:’ का 21 बार जाप करते हुए उस पत्र को घर के किसी कोने में रखें। कहते हैं, ऐसा करने से आपसी कलह का निवारण होता है।

(2) न चाहते हुए भी आपसी कलह हो रहा हो तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं पांच छोटे नारियल ले लें और क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। अब इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने लगती है।

पति-पत्नी में अनबन होना आम बात है क्योंकि जहां प्रेम होता है वहीं तकरार भी होती है। लेकिन कभी-कभी यह छोटी सी तकरार बढ़ा रूप ले लेती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव अधिक हो जाता है और कई बार इसका परिणाम पति-पत्नी के रिश्ते को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए नीचे एक मंत्र दिया गया है। यदि इसका विधि-विधान से जप किया जाए तो पति-पत्नी के बीच कभी अनबन नहीं होती साथ ही प्रेम और प्रगाढ़ होता जाता है।

मंत्र
अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समंजनम्।
अंत: कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नौ सहासति।।

जप विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर एकांत स्थान पर कुश का आसन लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब सामने मां पार्वती का चित्र स्थापित कर उसका पूजन करें। इसके बाद इस मंत्र का यथाशक्ति या कम से कम 21 बार जप करें। कुछ ही दिनों में आपको इस मंत्र का असर दिखने लगेगा। अगर किसी कारणवश आप इस मंत्र का जप नहीं कर सकते तो यह जप किसी ब्राह्मण द्वारा भी करवाया जा सकता है।

फेंगशुई उपाय

फेंगशुई एक चीनी पद्धति है जिसके द्वारा वातावरण में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। फेंगशुई चीज़ों के इस्तेमाल से घर में शांति और प्रसन्नता का माहौल बना रहता है। ये चीज़ें बाजार में आसानी से मिलती हैं। फेंगशुई में सास और बहू के झगड़ों को दूर करने के भी उपाए हैं जो निम्न हैंः-

1. घर के उस कमरे में जिसमें आप रहती हैं उसके दक्षिण पश्चिम कार्नर में उजाला रखें और अपनी सास के साथ वाली एक अच्छी फोटो उस जगह लायें। फोटो ऐसा होना चाहिए जिसमें आप दोनों हँस रही हों। चित्र बड़ा हो जिसमें स्पष्ट दिखाई दे कि आप दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं। ये उपाय आपके बीच प्रेम लाने के चमत्कारिक कार्य करेगा।

2. घर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में एक टेबिल पर फेंगशुई क्रिस्टल की बाल रखें। ये उत्कृष्ट ऊर्जा का प्रवाह करेगी जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

3. घर में बच्चों का होना भी आपसी सौहार्द उत्पन्न करने की मजबूत कड़ी है। बच्चों की शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा सास और बहू के आपसी झगड़ों की ऊर्जा को प्रभावहीन कर देती है।

4. अपने घर की किसी दीवार का रंग लाल करवाने से भी झगड़े खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है कि लाल रंग अग्नि तत्व प्रधान होता है और इसकी ऊर्जा से सास और बहू के बीच तनाव और मतभेद का नाश होता है।

5. यदि आप अपनी सास के साथ रहती हैं और घर में आपकी सास का ही राज़ चलता है तब परिस्थिति और मुश्किल हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में सकारात्मकता आती है और प्रसन्नता का माहौल रहता है।

सास-बहू के झगड़े को दूर करने के अन्य उपायः-

जन्मपत्री में उपस्थित कमजोर, नीच राशि या पाप ग्रह के संग बैठा चन्द्रमा भी सास बहू के बीच झगड़ा करवाता है। चन्द्रमा की उपस्थिति पता करें और अगर ये खराब है तो इसे सही करने के लिए निम्न उपाय अपना