प्रेम विवाह करना है तो जल्द करे ये उपाय

प्रेम विवाह करना है तो जल्द करे ये उपाय ,” दोस्तों आज बात करेंगे प्रेम विवाह की…इश्क एक इबादत है। खुदा का दिया एक तोहफा है। यह एक खूबसूरत अहसास है। जिसे एक बार प्यार हो जाये वो व्यक्ति धरती पर रहकर भी जन्नत का आनन्द उठाता है। जब हम किसी से बेहइंतहा मोहब्बत करते है तो एक ही सपना होता है कि हमारे प्रेमी के साथ जीवन भर का साथ हो जाये यानि कि हम जिससे प्यार करते है उसी से हमारी शादी हो। पर हमारे समाज में लव मैरिज को गलत नजरिये से देखा जाता है बहुत ही कम परिवारों में लैव मैरिज करने की इजाजत दी जाती है। इसलिए सभी लोग प्यार तो कर लेते है लेकिन उन्हें उनकी मंजिल यानि की शादी नही मिल पाती है। इसलिए ये उनके लिए बेहद ही दुखद होता है। लेकिन आप निराश मत होइए, समस्या चाहें कुछ भी आए आपके प्रेम विवाह में, लेकिन हम आपकों बतायेंगे कुछ ऐसे उपाय जिनके आजमाने से आप का प्रेम विवाह जल्द से सम्पन्न हो जाएगा।

 

विवाह में विलम्ब के उपाय

 

 

पहला उपाय: कृष्ण मंत्र का जाप-
‘’ऊँ क्लीं कृष्णाय गोपीजन बल्लभाय स्वाहा:‘’
आप इस मंत्र का जाप करें क्योंकि कहा जाता है कि अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए मन से इन मंत्रों का जाप करते हुए भगवान श्री कृष्ण की अराधना करने से प्रेम विवाह में अवश्य सफलता मिलती हैं। प्रत्येक शुक्रवार को राधा- कृष्ण की प्रतिमा के सामने इस मंत्र का सच्चे मन से 108 बार जाप करें। 3 महीने के अन्दर प्रेम-विवाह में आ रही सारी अड़चने दूर हो जाएगी और सफलता के रास्ते बन जाएंगे। यदि समय ना होने के कारण मंत्र का जाप नही कर पा रहे हो तो दिन में दो या तीन बार इस मंत्र को सुन सकते हैं।

दूसरा उपाय: माँ लक्ष्मी और विष्णु भगवान के मंत्र का करें जप-
भगवान विष्णु और लक्ष्मी मां की मूर्ति के सामने बैठकर ऊँ लक्ष्मी नारायण नम: मंत्र का दिन में तीन बार रूद्राक्ष की माला पर जाप करें। शुक्ल पक्ष के गुरूवार से इस प्रयोग को आरंभ करना चाहिए। हर तीन महीने तक हर गुरूवार को मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर विवाह की सफलता के लिए प्रार्थना करना फलदायक साबित होता है। समय ना होने के कारण या किसी भी कारण आप इस मंत्र को नही कर पा रहे है तो दिन में एक बार इस मंत्र को अवश्य सुनें। सफलता के मार्ग सामने नज़र आएगें।

तीसरा उपाय: पन्ना अंगूठी धारण करें-
लड़के को प्रेम में सफलता के लिए पन्ना (एमरल्ड) की अंगूठी धारण करना चाहिए। इसे पहनने से आपकी संगनी आपके साथ ही रहेगी, आपके प्रति उसका आर्कषण बना ही रहेगा।

चौथा उपाय: शुक्रवार और पुर्णिमा के दिन करें मेल-मिलाप
प्रेमी युगल को यह प्रयास करना चाहिए कि शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलें। जिस शुक्रवार को पूर्णिमा हो वह दिन अत्यन्त शुभ रहता है। इस दिन मिलने से प्रेम और आर्कषण बढ़ता हैं।

पांचवा उपाय: किसी धार्मिक स्थान पर इत्र और लाल गुलाब करें अर्पित-
सफेद वस्त्र धारण करके किसी भी धार्मिक स्थान पर लाल गुलाब और चमेली का इत्र अर्पित करके अपने प्रेम की सफलता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करे निश्चय ही लाभ होगा।

छठा उपाय: प्रेमी जोड़ा शनिवार और अमावस्या के दिन ना मिलें-
प्रेमी युगल को शनिवार और अमावस्या के दिन नही मिलना चाहिए। इन दिनों में मिलने से किसी भी बात पर विवाद हो सकता हैं। एक दूसरे की कोई भी बात बुरी लग सकती है तथा प्रेम संबेधों में सफलता मिलने में संदेह हो सकता है।

दोस्तो प्रेम एक पवित्र अहसास है। सुखी जीवन जीने का जरिया भी है। ये वो राह जिन लोगो की मंजिल शादी है। बहुत से लोग अपनी मंजिल शादी के लिए निकल तो जाते है पर शादी नही कर पाते है। तो दोस्तों निराश होने की बजाए इन उपायों को अपनाए और अपने जीवन में अपने प्रेमी को हमसफर बनाये।