पति पत्नी में अनबन

पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभार इतना बदतर हो जाता है और फिर तू-तू-मैं-मैं के अलावा लाइफ में कुछ और नजर नहीं आता। कई बार पति-पत्नी इसे सुलझाना चाहते तो हैं, लेकिन एक-दूसरे को सुनना ही नहीं चाहते। कुछ लोग इस खटपट या अनबन को सुलझाने के लिए टोटकों का सहारा लेते हैं। लेकिन वे इन उपायों पर यकीन जरूर करते हैं। आइए, जानें आपसी अनबन को दूर करने के लिए लोग कैसे-कैसे टोटकों का सहारा लेते हैं।

(1) रिश्तों में बेहद खटास आ जाने पर कुछ लोग जो उपाय करते हैं, उनमें यह भी शामिल है। लाल स्याही से पति का नाम लिखें और ‘हं हनुमंते नम:’ का 21 बार जाप करते हुए उस पत्र को घर के किसी कोने में रखें। कहते हैं, ऐसा करने से आपसी कलह का निवारण होता है।

(2) न चाहते हुए भी आपसी कलह हो रहा हो तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं पांच छोटे नारियल ले लें और क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। अब इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने लगती है।

पति-पत्नी में अनबन होना आम बात है क्योंकि जहां प्रेम होता है वहीं तकरार भी होती है। लेकिन कभी-कभी यह छोटी सी तकरार बढ़ा रूप ले लेती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव अधिक हो जाता है और कई बार इसका परिणाम पति-पत्नी के रिश्ते को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए नीचे एक मंत्र दिया गया है। यदि इसका विधि-विधान से जप किया जाए तो पति-पत्नी के बीच कभी अनबन नहीं होती साथ ही प्रेम और प्रगाढ़ होता जाता है।

मंत्र
अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समंजनम्।
अंत: कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नौ सहासति।।

जप विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर एकांत स्थान पर कुश का आसन लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब सामने मां पार्वती का चित्र स्थापित कर उसका पूजन करें। इसके बाद इस मंत्र का यथाशक्ति या कम से कम 21 बार जप करें। कुछ ही दिनों में आपको इस मंत्र का असर दिखने लगेगा। अगर किसी कारणवश आप इस मंत्र का जप नहीं कर सकते तो यह जप किसी ब्राह्मण द्वारा भी करवाया जा सकता है।

घर की कलह को समाप्त करने का उपाय

रोजाना सुबह जागकर अपने स्वर को देखना चाहिये,नाक के बायें स्वर से जागने पर फ़ौरन बिस्तर छोड कर अपने काम में लग जाना चाहिये,अगर नाक से दाहिना स्वर चल रहा है तो दाहिनी तरफ़ बगल के नीचे तकिया लगाकर दुबारा से सो जाना चाहिये,कुछ समय में बायां स्वर चलने लगेगा,सही तरीके से चलने पर बिस्तर छोड देना चाहिये।गृह कलह की कोई न कोई वजह जरुर होती है जिसे पति – पत्नी के तनाव का मुख्य कारण उनके घरवालों को लेकर उत्पन्न कलह होती है। … कलह को दूर करने के कुछ उपायों का वर्णन यहां किया जा रहा है। …. माह में हरी मेहंदी मिला कर, जिस दिशा में वर-वधू का घर हो, उस तरफ फेंकें, तो वर-वधू में प्यार बढ़ेगा और क्लेश समाप्त होगा।